Chambalkichugli.com

GWALIOR BHIN HIGHWAY VIRAL VIDEO: ‘हाईवे बनाओ या टोल हटाओ’— फायरिंग कर टोल प्लाजा पर छोड़ा धमकी भरा संदेश

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS:

  • बरैठा टोल प्लाजा पर पिस्टल से फायरिंग
  • धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से भागे दो युवक
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
  • ‘आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा’ लिखा संदेश
  • पुलिस ने शुरू की पहचान और तलाश
GWALIOR HIGHWAY VIRAL VIDEO
GWALIOR HIGHWAY VIRAL VIDEO

GWALIOR BHIN HIGHWAY VIRAL VIDEO: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सोमवार देर शाम सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां बाइक सवार दो युवक टोल बूथ पर पहुंचे और पिस्टल से फायरिंग करने लगे, इसके बाद एक धमकी भरी चिट्ठी फेंककर वहां से फरार हो गए। बता दें कि पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

अजित पवार विमान हादसा: एनसीपी MLC का दावा, क्या पायलट था आत्मघाती हमलावर?

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चिट्ठी में सरकार को दी खुली चुनौती

बदमाशों द्वारा फेंकी गई चिट्ठी में लिखा था— “हाईवे बनाओ या टोल हटाओ। आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।”
साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि “सरकार अंधी हो चुकी है।”

GWALIOR BETTING RACKET: ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: टी-20 मैच पर दांव लगाते 3 युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि चिट्ठी में चेतावनी भी दी गई है कि यदि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा।

हादसों के लिए कुख्यात हाईवे

करीब 80 किलोमीटर लंबा ग्वालियर-भिंड मार्ग लगातार सड़क हादसों के कारण सुर्खियों में रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग कर रहे हैं। संत समाज और सामाजिक संगठनों ने भी कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 45 सीट की मांग, DMK केवल 25 सीट देने को तैयार

16 फरवरी को हुई थी आकाश भदौरिया की मौत

चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया गया है, वह भिंड के विनोद नगर का 24 वर्षीय युवक था। 16 फरवरी को बायपास पर एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी

पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *