HIGHLIGHTS:
- 5 फरवरी को हुजरात पुल पर हुआ था हादसा
- तेज रफ्तार बलेनो कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
- 6 दिन तक जयारोग्य अस्पताल में चला इलाज
- बुधवार रात उपचार के दौरान हुई मौत
- आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी

GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हुजरात पुल पर 5 फरवरी की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंपू के बंशी की बगिया में रहने वाले 60 वर्षीय भगवान दास शाक्य अपने बेटे नरेश के साथ किराना और घरेलू सामान लेने बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों साइकिल साथ लेकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
सगुन होटल के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार बलेनो कार (MP 07 AE 7350) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए भगवान दास को टक्कर मार दी। बेटा आगे निकल गया था, जबकि पीछे आ रहे भगवान दास कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार
जयारोग्य अस्पताल में चला इलाज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जयारोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती कराया गया। करीब छह दिन तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। जिसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। हादसे की वजह से पुरे परिवार में मातम फैला हुआ है।
आरोपी चालक की तलाश जारी
कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।