HIGHLIGHTS:
-
ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
-
महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए
-
कैट ने आयोजित किया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
-
महिला खिलाड़ियों को मौका देने की सिंधिया ने की सराहना
-
कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी दिया बयान

GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बल्ला थामे नजर आए। इस दौरान मैदान पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला जब एक महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए और आउट होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ गेंदों पर अच्छे शॉट भी लगाए।
ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया
कैट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट
यह मौका कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ का था। बता दें कि उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महिला क्रिकेटर हनी अनेजा और सरगम सोलंकी ने उन्हें गेंदबाजी की। एक गेंद पर सिंधिया चूक गए, लेकिन बाद की गेंदों पर उन्होंने बल्लेबाजी का आनंद लिया।
क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय
व्यापारियों के लिए खेल का मंच
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि व्यापारी वर्ग, जो पहले सिर्फ दर्शक की भूमिका में रहता था, अब मैदान पर उतरकर खेल का आनंद लेगा। साथ ही उन्होंने कैट के इस आयोजन की सराहना करते हुए महिला खिलाड़ियों को भी अवसर देने की प्रशंसा की।
Muscle Loss से बचना है तो 35 के बाद बदलें डाइट और टाइमिंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए असरदार नियम
कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बोले
इस दौरान सिंधिया ने देश की कूटनीति और वैश्विक स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति मजबूत हुई है और वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है।