Chambalkichugli.com

GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

GWALIOR CRIME NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले के डबरा नगर, शिक्षक कॉलोनी में एक घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर गाली-गलौच की और मना करने पर फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि फायरिंग के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

घर के बाहर गाली-गलौच, विरोध पर चली गोली

जानकारी के अनुसार, शिक्षक कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा के घर के बाहर कुछ युवक कार में तेज गाने बजाते हुए पहुंचे। इसके बाद घर के बाहर गाली-गलौच करने लगे। जब गौरव शर्मा ने इसका विरोध किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर

तीन आरोपियों ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि कार में निशु जाट, आसिफ खान और अंकित कदम सवार थे। आरोप है कि आसिफ खान ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान बदमाश मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी गौरव शर्मा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

पीड़ित गौरव शर्मा ने डबरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डबरा थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *