Chambalkichugli.com

GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए

THEFT CASE

GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में भाजपा के जिला मंत्री दारा सिंह सेंगर के बेटे कृष्णदीप सेंगर ने फर्जी लूट की कहानी रच डाली। 21 वर्षीय कृष्णदीप छात्र है, जिसने अपनी फीस के पैसे पार्टी, जुआ और सट्टे में खर्च कर दिए थे। इसी वजह से वह कर्ज में डूब गया।

DATIYA THEFT CASE : दतिया में बेखौफ चोरों का आतंक, तिरुपति दर्शन गए JE के घर में चोरी

THFET CASE
THFET CASE

बैंक में जमा कराने थे ढाई लाख रुपए

बताया जा रहा है कि कृष्णदीप के पिता दारा सिंह सेंगर ने उसे बिरला नगर स्थित बैंक में जमा कराने के लिए ढाई लाख रुपए दिए थे। लेकिन कृष्णदीप ने ये रुपए बैंक में जमा कराने के बजाय अपने दोस्त ईशान को दे दिए और लूट की झूठी कहानी गढ़ दी।

DATIYA SUICIDE CASE : युवक ने मफलर से फंदा बनाकर की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

पुलिस ने दो घंटे में खोला राज

सूचना के मुताबिक कृष्णदीप ने हजीरा थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की सख्ती और पूछताछ में महज दो घंटे के भीतर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त ईशान के घर से पूरी रकम बरामद कर ली। पूछताछ में कृष्णदीप ने कर्ज चुकाने के लिए फर्जी लूट की बात स्वीकार की। तो वहीं, पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : एमपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ट्रॉली में हुई डिलीवरी, अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस फिर भी नहीं मिली मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *