Chambalkichugli.com

GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका

GWALIOR CRIMES

GWALIOR CRIMES: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। बता दें कि पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या का कारण पति के बीच में आना था।

WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना स्थल पर मिली शराब और नमकीन से पार्टी का शक

एएसपी अनु बेनीवाल के अनुसार, बुधवार रात लगभग 9 बजे नयागांव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला। मृतक के सिर में दो गोली के घाव थे। एक गोली सिर को आर-पार कर गई थी, जबकि दूसरी गोली सिर में फंसी रह गई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और नमकीन बरामद किए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या पार्टी के दौरान की गई।

GWALIOR CRIMES
GWALIOR CRIMES

पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी रीना पिछले तीन साल से अपने जीजा के घर चीनौर में रह रही थी। मृतक संतोष गिरी की शादी 2020 में रीना से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। विवाद का मुख्य कारण रीना और उसके प्रेमी अमित खान का संबंध था। पुलिस के अनुसार, अमित खान और उसका साथी सन्नी मिलकर हत्या को अंजाम देने वाले थे।

GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने रीना से पूछताछ की जिसमे उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या में अपने प्रेमी की भूमिका स्वीकार कर ली। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी अमित खान और सन्नी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *