Chambalkichugli.com

GWALIOR DEATH CASE: ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला जहर और खाली गिलास

GWALIOR DEATH CASE

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में युवक का अर्धनग्न शव मिला

  • शव के पास से जहर की पुड़िया और खाली गिलास बरामद

  • मृतक की उम्र लगभग 28–30 वर्ष के बीच बताई जा रही

  • अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी

  • पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है

GWALIOR DEATH CASE: मध्य प्रदेश। ग्वालियर में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कलारी के पास गुमटी के नीचे युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खंडवा में आग का कहर: 6 मकान जलकर खाक, 20 बकरियां जिंदा जलीं

शव के पास मिली जहर की पुड़िया और खाली गिलास

पुलिस को घटनास्थल से एक जहर की पुड़िया और खाली गिलास बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला।

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे का आदी हो सकता है और उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया हो। हालांकि यह केवल शुरुआती अनुमान है और वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शहर के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले युवक के साथ कौन था और वह यहां कैसे पहुंचा।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *