Chambalkichugli.com

GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना

DIGITAL ARREST

GWALIOR DIGITAL ARREST : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित रिटायर्ड रजिस्ट्रार बिहारी लाल गुप्ता को ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर वाट्सएप कॉल किया और गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी दी।

Datiya Dowry harassment : नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

31 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक पीड़ित को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा। इस दौरान उन्हें लगातार निगरानी में होने और किसी से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई। मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई।

DIGITAL ARRETS
DIGITAL ARRETS

एक करोड़ 12 लाख रुपये ट्रांसफर

सूचना के मुताबिक लगातार डर और भ्रम के बीच रिटायर्ड अफसर ने 31 दिनों में कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि ठगों ने हर बार जांच और कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर पैसे मांगे।

ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त

क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

बताया जा रहा है कि जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने मामले की शिकायत की। रिटायर्ड अफसर ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 11 जनवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान और पैसों के ट्रेल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *