Chambalkichugli.com

GWALIOR FIRE NEWS: ग्वालियर के केमिकल गोदाम में लगी आग; सर्जिकल वेस्ट से भड़की आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू!

GWALIOR FIRE CASE

HIGHLIGHTS:

  • राजश्री अपार्टमेंट में केमिकल गोदाम से आग भड़की
  • 20 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • दमकल की 3 गाड़ियां और 1 केमिकल फॉर्म गाड़ी लगी आग बुझाने में
  • प्रारंभिक आशंका शॉट सर्किट से आग लगी
  • अपार्टमेंट में रखे गैस सिलेंडर और स्याही के ड्रम सुरक्षित बाहर निकाले गए
GWALIOR FIRE CASE
GWALIOR FIRE CASE

GWALIOR FIRE NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे आग लग गई। बता दें कि आग अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 20 परिवारों को बाहर निकाला और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर कर लिए गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

आग लगने का कारण और नुकसान

गोदाम में स्याही और सर्जिकल वेस्ट रखा गया था। प्रारंभिक आशंका है कि आग शॉट सर्किट से भड़की। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। अपार्टमेंट के संकरे रास्ते के कारण दमकल को पहुंचने में कठिनाई हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाया गया।

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

रहवासियों की प्रतिक्रिया

रहवासी लक्ष्मी राठौर ने बताया कि वे पूरी तरह फंस गए थे और बच्चों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। रेशमा ने कहा कि यह स्थिति बेहद डरावनी थी और कई बार केमिकल गोदाम हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुन नहीं पाया। गोदाम शिल्पा मेडिकल का बताया गया है।

TV मार्केट में नया ट्रेंड-कम ग्रोथ के बावजूद QLED और बिग स्क्रीन का जलवा

प्रशासन की कार्रवाई और राहत कार्य

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि आगजनी में लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने पुष्टि की कि सभी परिवार सुरक्षित हैं और राहत कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *