Chambalkichugli.com

GWALIOR FRAUD GANG : क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे फ्रॉड की रकम, क्राइम ब्रांच ने दबोचे 7 आरोपी दबोचे

GWALIOR POLICE

GWALIOR FRAUD GANG : मध्यप्रदेश। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े इंटरनेशनल ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग भारत में लोगों से ठगी कर रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन और नाइजीरिया भेज रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क एमपी ऑनलाइन की आड़ में संचालित किया जा रहा था।

GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर

क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से गैंग के संचालक नरेंद्र सिकरवार सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शिवपुरी निवासी सोनू जाटव इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो ठगी की रकम विदेश पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स की सौदेबाजी करता था।पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए ठगी की रकम इकट्ठा करते थे, जिसे बाद में क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन और नाइजीरिया भेज दिया जाता था।

GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

सूचना के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 84 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी की कुल रकम कितनी है और इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *