HIGHLIGHTS:
- पेट्रोल पंप संचालक द्वारा युवक को बंदूक दिखाकर धमकाया
- बेटे के विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला
- CCTV में कैद हुई पूरी घटना
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
- पुलिस ने लिया संज्ञान, शिकायत का इंतजार
फोन विवाद से बढ़ा मामला
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पेट्रोल पंप संचालक विजय कुशवाहा के बेटे और रोहित नाम के युवक के बीच फोन पर हुई कहासुनी से हुई थी। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला आमने-सामने तक पहुंच गया।
रामनवमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश: प्रभु राम से मिलते हैं जीवन के आदर्श
बंदूक दिखाकर दी धमकी
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे विजय कुशवाहा लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने युवक के साथ गाली-गलौज की और उसे खुलेआम धमकी दी। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि दोबारा उनके बेटे को फोन किया या ज्यादा बात की तो अंजाम गंभीर होगा।
फ्रांस दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, G7 बैठक में भारत की होगी अहम भूमिका
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
पुलिस ने लिया संज्ञान
पुलिस का कहना है कि मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।