Chambalkichugli.com

GWALIOR HEAVY RAIN ALERT : अप्रैल में मौसम का यू-टर्न; Gwalior में बारिश-ओलों का डबल अलर्ट, देखें क्या आज बरसेंगे बदल!

WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट
  • अधिकतम तापमान 33.3°C, न्यूनतम 17.7°C दर्ज
  • 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • किसानों के लिए फसल नुकसान का खतरा बढ़ा
WETHER UPDATE
WETHER UPDATE

GWALIOR HEAVY RAIN ALERT : ग्वालियर। अप्रैल के पहले सप्ताह में ग्वालियर का मौसम अचानक बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं अब मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

सर पास कर दो…. MP में 10वीं-12वीं की कॉपियों में किसी ने रखे 500 के नोट, तो किसी ने की ऑनलाइन पैसे भेजने की पेशकश

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे मौसम और भी ठंडा महसूस हुआ।

गजकेसरी योग का बड़ा असर अक्षय तृतीया पर मेष से धनु तक धन सफलता और समृद्धि के खुलेंगे द्वार

इन जिलों में अलर्ट

ग्वालियर के साथ-साथ भिंड , दतिया और मुरैना में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। साथ ही हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

MP: उमा भारती ने दुकानदारों को हटाने का किया अनोखा विरोध, हाथ ठेले पर बेचे पोहा-जलेबी

सक्रिय मौसम तंत्र बना कारण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे कई सक्रिय मौसम प्रणालियां हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्व राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन सिस्टम्स के कारण नमी लगातार बढ़ रही है, जिससे बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है।

देंखे आपके शहर का तापमान

भोपाल – 32°C
इंदौर – 31°C
ग्वालियर – 33°C
दिल्ली – 30°C
जयपुर – 31°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *