Chambalkichugli.com

GWALIOR INFLATION JUMPS: ड्राई फ्रूट्स से लेकर LPG तक महंगाई की मार, ईरान इजराइल तनाव के चलते बाजारों में दिखा असर

GWALIOR INFALTION NEWS

HIGHLIGHTS:

  • खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर ग्वालियर के बाजारों पर

  • किराना और खाद्य तेल के दाम 10 से 100 रुपये तक बढ़े

  • पिस्ता में 300-400 रुपये और डोडी में 100 रुपये प्रति किलो तक तेजी

  • एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, घरेलू गैस की मांग अचानक बढ़ी

  • गैस संकट के कारण लकड़ी की मांग में करीब 10% बढ़ोतरी

DRYFRUITS PRICE
DRYFRUITS PRICE

GWALIOR INFLATION JUMPS: ग्वालियर। इजराइल – ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब ग्वालियर के बाजारों में भी दिखने लगा है। धीरे-धीरे महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है। बता दें कि व्यापारियों का कहना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

GWALIOR CONSUMER FORUM: महंगा हनीमून पैकेज पड़ा भारी: सेवा में कमी पर कंपनी को 2 लाख लौटाने के निर्देश

LPG की मांग बढ़ी, सप्लाई पर असर

शहर में LPG सिलेंडर की स्थिति भी ज्यादा प्रभावित हो रही है। साथ ही कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर रोक लगने के कारण घरेलू LPG की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई लोग सिलेंडर का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को भी गैस नहीं मिल पा रही है।

कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान

किराना और तेल के दामों में बढ़ोतरी

किराना व्यापारियों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। बाजार में कई सामानों पर 5 से 10 रुपये तक का अंतर आ चुका है। किराना व्यापारी के मुताबिक खाद्य तेल के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति किलो और कनस्तर पर करीब 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही दाल और चावल के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं।

GWALIOR INFALTION
GWALIOR INFALTION

ड्राई फ्रूट्स भी हुए महंगे

ग्वालियर में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स बाहर से आते हैं, इसलिए वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। ड्राई फ्रूट्स विक्रेता मानस गोयल के अनुसार पिस्ता के दाम में 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डोडी में लगभग 100 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। ईरान से आने वाले कई उत्पादों जैसे काली किशमिश और रेजिन में भी 100 से 200 रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है।

कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान

गैस संकट से लकड़ी की मांग बढ़ी

एलपीजी की कमी का असर अन्य ईंधनों की मांग पर भी दिख रहा है। लकड़ी और कोयला व्यापारियों के अनुसार लकड़ी की मांग में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। व्यवसायियों का कहना है कि मैरिज हॉल, कैटर्स और पुराने होटल अब लकड़ी का अधिक उपयोग करने लगे हैं। साथ ही व्यापारियों का मानना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो महंगाई और अधिक बढ़ सकती है, जिससे आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *