HIGHLIGHTS:
- अस्पताल में नौकरी के नाम पर 60 हजार की ठगी
- परिचित युवक ने दिया था नौकरी का झांसा
- UPI से दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे
- पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी
- पुलिस ने जांच शुरू की

GWALIOR JOB FRAUD: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अस्पताल में नौकरी दिलाने का लालच देकर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित युवक ने अपने ही परिचित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ग्राम भदरौली निवासी गुरदीप सिंह पुत्र टेकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल में पर्ची काटने की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।
सलमान के पिता सलीम खान वेटिंलेटर पर…. लीलाबती अस्पताल में हुई सर्जरी
दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे
पीड़ित के अनुसार आरोपी गोलू नरवरिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर कराई थी। गुरदीप ने बताया कि पहले 10 हजार और बाद में 50 हजार रुपये कदम सिंह नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर भेजे गए। बताया जा रह है कि आरोपी पिछले छह महीनों से नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए।
MP में टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के जरिए प्रवक्ता खोज कर रही कांग्रेस… BJP ने उठाए सवाल
पुलिस पहचान का डर दिखाकर धमकी
गुरदीप का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ फोटो दिखाकर लोगों को विश्वास में लेता है। जब भी उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और खुद को पुलिस अधिकारियों से करीबी बताकर दबाव बनाया।
टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के भविष्य का फैसला 24 फरवरी को… ग्रुप बोर्ड की होगी अहम बैठक
2-3 सितंबर की बताई जा रही घटना
पीड़ित के मुताबिक यह घटना 2 और 3 सितंबर 2025 की है। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।