HIGHLIGHTS:
-
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर
-
योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक से जारी
-
ग्वालियर जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं को 44.83 करोड़ रुपये
-
122 करोड़ की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
-
देवनारायण और शबरी माता मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री

GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 मार्च को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि यह राशि योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जाएगी।
ग्वालियर की महिलाओं को 44.83 करोड़ का लाभ
इस अवसर पर ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में करीब 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि भेजी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 62 करोड़ रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में कुलैथ के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन और सांक नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाना भी शामिल हैं।
US हमले के बाद मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, ट्रंप का दावा- जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल
मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से घाटीगांव के देवनारायण मंदिर परिसर में उतरेंगे और देवनारायण मंदिर तथा शबरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
योजना से बढ़ रहा आर्थिक सशक्तिकरण
जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। नवंबर 2025 से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 54,140 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।