Chambalkichugli.com

GWALIOR LPG BOOKING HALT: LPG सप्लाई पर ब्रेक: ग्वालियर में कमर्शियल सिलेंडर बंद, शादी समारोहों पर मंडराया संकट

GWALIOR LPG HALT

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद

  • सहालग के दिन शहर में 2000 से ज्यादा शादियां

  • होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर असर की आशंका

  • घरेलू गैस सिलेंडर से शादी समारोहों में खाना बनाने की तैयारी

  • नया लॉट नहीं आने से लगभग एक महीने तक बुकिंग पर रोक

GWALIOR LPG HALT
GWALIOR LPG HALT

GWALIOR LPG BOOKING HALT: ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। बता दें कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब 11 मार्च को शहर में बड़े सहालग के चलते 2000 से अधिक शादियां होने जा रही हैं। ऐसे में गैस की कमी से शादी समारोह, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

पश्चिम एशिया जंग के बीच अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ईरान संघर्ष से दूर रहने को कहा

IOC की एडवाइजरी के बाद सप्लाई प्रभावित

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने डीलरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके चलते कमर्शियल सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल भी बंद कर दिया गया है और गैस एजेंसियों पर भी बुकिंग नहीं हो रही है।

पश्चिम एशिया जंग के बीच अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ईरान संघर्ष से दूर रहने को कहा

घरेलू गैस से काम चलाने की तैयारी

सहालग के कारण शादी आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। कई कैटरर्स और परिवार अब घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए शादी समारोहों में खाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सामान्य उपभोक्ताओं में भी गैस की संभावित कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ऑस्कर में भारत का सफर: अब तक इन नौ भारतीयों ने जीता है सम्मान, 98वां संस्करण 15 मार्च को

जिले में लाखों उपभोक्ता

ग्वालियर जिले में कुल 5.47 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें 1.51 लाख से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। वर्तमान में जिले में रोजाना करीब 10,566 घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।

एमपी में मार्च में ही तेज हुई गर्मी, बढ़ा तापमान, धार जिला रहा सबसे अधिक गर्म

होटल कारोबारियों ने जताई चिंता

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। व्यापार संगठनों ने केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों से जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *