Chambalkichugli.com

Gwalior News: रेप के आरोपी भाजपा नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से बाहर…

Gwalior News

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुएआपत्तिजनक वीडियो के बाद की गई ।

क्या है मामला?

ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीजेपी नेता मुक्तेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 31 मई को आरोपी ने जबरदस्ती की।

महिला का कहना है कि वह सोने-चांदी की दुकान चलाती है। उसकी पहचान मुक्तेश जैन से उधारी लेन-देन के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह संबंध नजदीकी में बदल गया ।आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Gwalior News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मुक्तेश जैन पीड़िता को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाने की धमकी देता नजर आ रहा है।

भाजपा संगठन ने तत्काल निर्णय लेते हुए मुक्तेश जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE: MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News