HIGHLIGHTS:
- ओलावृष्टि से 1711 किसान प्रभावित
- 2 करोड़ 63 हजार रुपए की राहत राशि स्वीकृत
- 20 फरवरी को मुआवजा वितरण
- पात्र किसानों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश
- बजट को विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बताया

GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में नुकसान का जायजा लिया और मुआवजा वितरण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए भी दिए।
1711 किसान प्रभावित, 2 करोड़ से अधिक की राहत राशि
मंत्री सिलावट ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि से 1711 किसान प्रभावित हुए हैं। इन किसानों के लिए 2 करोड़ 63 हजार रुपए की राहत राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे सूची में किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए और पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरित किया जाए।
MORENA ADVOCATE CASE: महिला वकील से अभद्रता का आरोप: एसआई मनोज यादव के निलंबन और एफआईआर की मांग
20 फरवरी को होगा मुआवजा वितरण
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 फरवरी को प्रभावित किसानों को मुआवजे का वितरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बजट पर विपक्ष को दिया जवाब
मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र से पहले कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के कर्ज को लेकर उठाए गए सवालों पर मंत्री सिलावट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत हुआ है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का बजट विकास को नई गति देगा। उन्होंने इसे प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव बताया।
ममता का कत्ल: दतिया में जमीन के लिए बेटे ने मां को पत्थर से कुचला, शव के पास बिलखता रहा मासूम पोता
कृषि कल्याण वर्ष पर जोर
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया है और प्रदेश का बजट अन्नदाता, युवा, महिला शक्ति एवं पिछड़े वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।