Chambalkichugli.com

GWALIOR NEWS: घटनास्थल पर पलटा डंपर, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत; CCTV में खुला हादसे का पूरा मंजर

Gwalior news

GWALIOR NEWS: ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अर्नव ग्रीन सिटी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया । जानकारी के अनुसार, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग गिर्राज शर्मा पर गिट्टी से भरा डंपर अचानक पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Gwalior News: ग्वालियर में जमीन विवाद पर फिर गोलियां चलीं, चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग रोज़ की तरह अपने घर के बाहर बैठे थे। इलाके में अमृत योजना के तहत सड़क खुदाई का काम चल रहा था। गीली मिट्टी और फिसलन भरी सड़क के कारण डंपर का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें हादसे का पूरा मंजर देखा जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में कैसे एक सामान्य दिन भयावह हादसे में बदल गया।

Gwalior News: फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से 15 लाख वसूले

पुलिस ने डंपर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी । वहीं स्थानीय लोग और प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही लोगों की मैग है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से बचने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *