Chambalkichugli.com

GWALIOR NEWSLYWED SUICIDE: 21 साल की महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

GWALIOR NEWSLYWED SUICIDE

HIGLIGHTS:

  • ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या
  • डीडी नगर घुरैया मार्केट में घर के अंदर लगाई फांसी
  • मृतका की पहचान 21 वर्षीय किरन के रूप में हुई
  • मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

GWALIOR NEWSLYWED SUICIDE: ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना डीडी नगर स्थित घुरैया मार्केट की बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली।

2024 से टीम इंडिया पर 377.5 करोड़ की प्राइज मनी लुटा चुका है BCCI, जीती ये 6 ICC ट्रॉफी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 21 वर्षीय किरन पत्नी पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है।

आईपीएल 2026 से पहले विवाद, Kavya Maran ने Sunrisers Hyderabad का बॉयकॉट करने की मांग उठाई

मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि किरन की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: घाटीगांव में आज लाड़ली बहना सम्मेलन: CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़, 54 विकास कार्यों का भी होगा शुभारंभ

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सूचना के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *