HIGHLIGHTS:
- पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों से बढ़ी चिंता
- ग्वालियर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
- कई लोग जरूरत से ज्यादा भरवा रहे पेट्रोल
- प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
- सप्लाई सामान्य, लेकिन मांग में अचानक उछाल

GWALIOR PETROL CRISES : ग्वालियर। देशभर में पहले गैस सिलेंडर की कमी की खबरों ने लोगों को परेशान किया था, और अब पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों ने आम जनता की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब ग्वालियर में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियों में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाते नजर आ रहे हैं।
धुरंधर 2 में ACP ओमर का रोल निभाने वाले एक्टर का दावा; पाकिस्तान से आए धमकी भरे मैसेज
अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी
सोशल मीडिया और मुंहज़बानी फैली खबरों के चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है। हालांकि प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से किसी भी तरह की कमी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, फिर भी लोग एहतियात के तौर पर ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं।
LPG संकट में भारत के लिए इस पुराने दोस्त ने खोले भंडार, 20000 KM दूर से बढ़ाए मदद के हाथ
कहीं पैनिक, कहीं समझदारी
ग्वालियर के कई इलाकों में लोग घबराहट में पेट्रोल पंपों पर उमड़ रहे हैं, वहीं कुछ नागरिक ऐसे भी हैं जो अफवाहों से दूर रहकर सामान्य तरीके से ईंधन ले रहे हैं। उनका कहना है कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरों पर भरोसा करना गलत है।
LPG संकट में भारत का ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा….जानें नौसेना होर्मुज से कैसे निकाल रही जहाज!
प्रशासन की अपील
स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने से कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है।
स्थिति पर नजर
फिलहाल ग्वालियर में पेट्रोल की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे अस्थायी दबाव जरूर बना है।