HIGHLIGHTS:
- 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं
- दोपहर में छाया अंधेरा, हेडलाइट्स जलानी पड़ीं
- 7-8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी
- पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
- फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित

GWALIOR RAIN ALERT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। बता दें कि तेज आंधी और बारिश के साथ हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे शहर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला।
साथ ही घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया और दिन में ही अंधेरा छा गया। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट्स जलानी पड़ीं।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है और अगले कुछ घंटों में और असर देखने को मिल सकता है।
GWALIOR MIST TOWER : 30 करोड़ फंड से ग्वालियर में मिस्ट टावर, धूल और धुएं पर होगा कंट्रोल
रात में भी हुई हल्की बारिश
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार सुबह शहर का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी नमी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से बादल घने हुए और बारिश की स्थिति बनी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव जारी रहने की संभावना है।
जब हर तरफ आग ही आग थी सीधी में कार्यकर्ता की हिम्मत से सुरक्षित निकले मासूम बड़ा खतरा टला
किसानों की बढ़ी चिंता
तेज आंधी और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।