HIGHLIGHTS:
- 16 फरवरी से लापता थी 16 वर्षीय नाबालिग
- बहला-फुसलाकर शहर से बाहर ले जाने का आरोप
- शहर लौटने के बाद दुष्कर्म का आरोप
- लक्ष्मीगंज क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस कर रही है मामले की विस्तृत जांच

GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर। शहर में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक नाबालिग छात्रा के साथ प्यार का झूठा नाटक करता रहा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
जबलपुर सिहोरा विवाद: 10 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की एफआईआर
16 फरवरी से लापता थी किशोरी
बहोड़ापुर थाना पुलिस के अनुसार, इस्लामपुरा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग 16 फरवरी से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी को धौलपुर ले गया है। टीम के वहां पहुंचने पर पता चला कि वह मथुरा की ओर रवाना हो चुका है। इसके बाद पुलिस लगातार लोकेशन ट्रेस करती रही। बाद में आरोपी के ग्वालियर लौटने की सूचना मिली।
शहर लौटने के बाद वारदात का आरोप
पीड़िता के बयान के अनुसार, शहर लौटने के बाद आरोपी उसे कमला राजा हॉस्पिटल परिसर की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
मऊगंज में आरटीओ चेकिंग पर बवाल, 2 ट्रक चालकों ने सड़क पर मचाया उत्पात, झोपड़ी में लगाई आग
लक्ष्मीगंज से गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लक्ष्मीगंज क्षेत्र में देखा गया है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।