Chambalkichugli.com

GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

GWALIOR RAPE CASE

GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बता दे कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है और अपनी मां व बहन के साथ किराए के मकान में रहती है। उसकी मां नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। यह घटना करीब पांच महीने पहले की बताई जा रही है।

GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार

शिकायत में बताया गया है कि घटना वाली रात नाबालिग घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां और बहन दवा लेने बाहर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फूफा घर में दाखिल हुआ और अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप रहने का दबाव बनाया, जिससे वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी।मामला तब सामने आया जब मां ने अपनी बेटी की मानसिक स्थिति में बदलाव देखा और उससे बातचीत की। इसके बाद मां-बेटी गोला का मंदिर थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

GWALIOR NEWS: घटनास्थल पर पलटा डंपर, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत; CCTV में खुला हादसे का पूरा मंजर

पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *