Chambalkichugli.com

GWALIOR RAPE NEWS: पति से विवाद के बाद ग्वालियर आई महिला से रेप, दोस्त के परिचित पर आरोप

GWALIOR RAPER CASE

GWALIOR RAPE NEWS: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भोपाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत बताई जा रही है। महिला ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना भेजी गई है।

GWALIOR RAPER CASE
GWALIOR RAPER CASE

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जनवरी की है और ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पति से विवाद के बाद वह ग्वालियर अपने एक दोस्त से मिलने आई थी। इसी दौरान दोस्त के परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बैंकों में FDI की सीमा 20 से बढ़ाकर 49 फीसदी करने की तैयारी… वित्त मंत्रालय कर रहा विचार

दोस्त के परिचित पर आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है, जो भोपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। साथ ही महिला का कहना है कि ग्वालियर में रहने वाले उसके दोस्त के माध्यम से उसकी आरोपी से पहचान हुई थी और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

RBI कर रहा खाता जमा बीमा के नियम में बदलाव की तैयारी… जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल होगा लागू!

भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR

घटना के बाद पीड़िता ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेजी, जहां अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GWALIOR RAPER CASE
GWALIOR RAPER CASE

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज शुक्ला की तलाश की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

MP में दो दिन पड़ेगी कंपकंपाती सर्दी, फिर चढ़ेगा पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News