HIGHLIGHTS:
-
ग्वालियर में घर के बाहर स्कूटी में आग लगाई गई।
-
घटना शराब के पैसे न देने पर हुई।
-
पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड।
-
पंकज कोली गिरफ्तार, चेतन राजावत फरार।
-
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
GWALIOR SCOOTY FIRE: ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने एक व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। बता दें कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है और पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
आरोपी ने पेट्रोल और माचिस से लगाई आग
शिकायतकर्ता जंडेल सिंह यादव के अनुसार, चेतन राजावत और पंकज कोली उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपी बाद में घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद एक आरोपी ने सड़क पर निगरानी की, जबकि दूसरे ने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी।
1 गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस ने आरोपी पंकज कोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चेतन राजावत की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CYLINDER BLACK MARKETING: गुना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त
प्रशासनिक बयान
CSP मनीष यादव ने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने यह घटना की। एक आरोपी गिरफ्तार है और दूसरे की तलाश जारी है।