HIGHLIGHTS:
- इंदौर निवासी युवक का शव ग्वालियर में मिला
- 16 फरवरी से लापता था प्रमोद सिसौदिया
- गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा पर मिला शव
- मदद में देरी के आरोप, वीडियो वायरल
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। बता दें कि मृतक की पहचान इंदौर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद सिसौदिया के रूप में हुई है, वह पिछले चार दिनों से लापता था।
पुलिस के अनुसार, घटना गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा की है। रात करीब 11:45 बजे युवक के फुटपाथ पर पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
MP NEWS: 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पुजारी का दावा खारिज, सरकार का अधिकार घोषित
16 फरवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
परिजनों के मुताबिक प्रमोद इंदौर में कार डेकोरेशन का काम करता था। वह चार दिन पहले अचानक लापता हो गया। जिसके बाद 16 फरवरी को इंदौर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्वालियर से सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और शुक्रवार सुबह शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए।
देश के 12 राज्यों में SIR का तीसरा चरण इसी माह से….शेष 22 में अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
कैसे पहुंचा ग्वालियर?
परिजनों ने सवाल उठाया है कि प्रमोद इंदौर से ग्वालियर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसे किसी ने ग्वालियर बुलाया था या वह किसी अन्य कारण से ग्वालियर गया था।
MP: विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष पर असंसदीय टिप्पणी, भड़की कांग्रेस
मदद में देरी के आरोप
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में समाजसेवी गणेश समाधिया ने दावा किया है कि युवक शाम करीब 6 बजे तक जीवित था। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन कथित रूप से देर रात तक सहायता नहीं पहुंची। इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।