Chambalkichugli.com

GWALIOR TRUCK ACCIDENT: भिंड रोड पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

CAR ACCIDENT

GWALIOR TRUCK ACCIDENT: ग्वालियर। घने कोहरे के बीच शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (24) निवासी मेहगांव, ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी, भिंड) और उमा राठौर पत्नी राम राठौर (मोरोली, भिंड) के रूप में की है।

TRUCK ACCIDENT
TRUCK ACCIDENT

सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने के लिए आगरा जा रहा था और रास्ते में ग्वालियर के लिए सवारी मिली थी। ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि ज्योति अकेली घर से निकली थी और उसके दो बच्चे हैं।

MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट

हादसे का भयावह मंजर

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों शव कार में फंस गए। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CAR ACCIDENT
CAR ACCIDENT

टक्कर के बाद ट्रक सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। शुरुआती जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *