Chambalkichugli.com

GWALIOR TRUCK  ACCIDENT : ग्वालियर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 की मौत

GWALIOR ACCIDENT

GWALIOR TRUCK  ACCIDENT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के चितोरा रोड पर शुक्रवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जिसमे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में यूपी के जालौन जिले से ग्वालियर परीक्षा देने आई 21 वर्षीय छात्रा अल्पिता जाटव की मौत हो गई। बता दें कि छात्रा का पेपर 1 बजे शुरू होना था, लेकिन हादसा 12.30 बजे हुआ।

GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार

माता-पिता की भी मौत

हादसे में छात्रा के माता-पिता भी घायल हो गए, जिनमें पिता चन्द्रपाल जाटव और माता राजश्री जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों की माने तो परिवार बेटी को परीक्षा दिलवाने ग्वालियर लाया था, उसी वक्त ये हादसा हुआ।

RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न

पुलिस ने शव PM के लिए भेजे

बिजोली थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह और ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। जालौन जिले का यह परिवार अपनी बेटी की पढ़ाई और उज्जवल भविष्य के लिए ग्वालियर आया था, लेकिन एक क्षण में उनकी दुनिया उजड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *