HIGHLIGHTS:
- 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 18 फरवरी को सबसे ज्यादा असर
- 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार
- फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम
- दिन में हल्की गिरावट, रात में ठंड जारी

GWALIOR WEATHER: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें की नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिल सकता है, जबकि 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार रहेंगे।
किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की शपथ से नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत
18 फरवरी को ज्यादा असर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन 18 फरवरी को सिस्टम का प्रभाव चरम पर रहेगा। इस दिन तेज बारिश और आंधी की संभावना है। 19 फरवरी को सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और केवल हल्की बारिश हो सकती है।
फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
इससे पहले फरवरी की शुरुआत में दो बार ओले और बारिश का दौर आ चुका है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। अब तीसरी बार प्रदेश भीगने जा रहा है। किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन सकती है।
दिन में हल्की गिरावट, रात में ठंड
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बादल छा सकते हैं। दिन के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है। हालांकि रात में ठंड बरकरार रहेगी। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी रातें ठंडी बनी हुई हैं।