Chambalkichugli.com

GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS:

  • दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर
  • अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस
  • दिन का पारा 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार
  • मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी की संभावना
WEATHER
WEATHER

GWALIOR WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। दिन और रात के तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को मौसम के इस बदलाव का मिला-जुला अनुभव हो रहा है।

फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने BAFTA 2026 अवॉर्ड जीता, भारत के लिए पहला सम्मान

अधिकतम 29.9 डिग्री, न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज

सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार शाम अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से तापमान में यही अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप का असर साफ दिख रहा है और रात के समय भी पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही। लोगों ने रजाइयां समेटनी शुरू कर दी हैं और पंखों का उपयोग बढ़ने लगा है।

बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता?

मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ए.के. शुक्ल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिन का पारा लगातार चढ़ेगा, जबकि रात का तापमान अपेक्षाकृत स्थिर रह सकता है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है।

97 रन की साझेदारी और एक महंगा ओवर… कैसे टूटा भारत का सपना?

स्वास्थ्य और दिनचर्या पर असर संभव

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर आमजन के स्वास्थ्य और दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में सतर्क रहना जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *