Chambalkichugli.com

GWALIOR WEATHER: ठंडी हवाओं से कांपा प्रदेश, अगले हफ्ते बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल!

GWALIOR WEATHER

GWALIOR WEATHER: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोहरे का असर पहले की तुलना में कम रहा, हालांकि ठंड अभी बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया। कई जिलों में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

PM मोदी 7–8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत

इन जिलों में दिखा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं सागर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया और शहडोल में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहा।

GWALIOR WEATHER
GWALIOR WEATHER

अगले दो दिन का मौसम

6 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में घना कोहरा

7 फरवरी: अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं

WEATHER REPORT
WEATHER REPORT

क्यों बदल रहा है मौसम

उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं। 8 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे 10 फरवरी के बाद मावठा गिरने की संभावना है।

राहुल गांधी ने संसद को बनाया बंधक, लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दुबे का तीखा हमला

प्रमुख शहरों का तापमान

भोपाल: न्यूनतम 9°C, अधिकतम 21°C

ग्वालियर: न्यूनतम 8°C, अधिकतम 20°C

भिंड: न्यूनतम 8.5°C, अधिकतम 20°C

छतरपुर: न्यूनतम 8.2°C

खरगोन: न्यूनतम 12.6°C

SIR विवाद: ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए न्याय और मतदाता सूची पर सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *