HIGHLIGHTS:
-
मार्च का पहला सप्ताह 8 साल में सबसे गर्म दर्ज
-
अधिकतम तापमान 35.7°C, न्यूनतम 18.1°C
-
तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान, जूस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
-
मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान की गर्म हवाओं को बताया कारण
-
आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

GWALIOR WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मार्च की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हो गयी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन गर्मी के तेवर इसही तरह जारी रहने की संभावना है।
डिजिटल फ्रॉड के शिकार हुए तो मिलेगी राहत, RBI देगा 25 हजार रुपये तक का मुआवजा
लोगों को भीषण गर्मी का सामना
तेज धूप और गर्मी के कारण लोग दिन में छांव तलाशते नजर आए। कई लोगों ने सिर और चेहरे को ढककर, पूरे आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना सुरक्षित समझा। बाजारों में जूस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी तेज वृद्धि हुई। लोगों ने अपने खान-पान में बदलाव किया और हल्का भोजन व नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन शुरू किया।
अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने दो साल में चौथी जमीन खरीदी
इतिहास में ग्वालियर की मार्च की गर्मी
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में इतनी गर्मी आखिरी बार वर्ष 2018 में देखी गई थी। मार्च महीने में ग्वालियर का मौसम बदलता रहता है। उदाहरण के लिए, 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पर पहुंचा, जबकि 1 मार्च 1972 को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
GWALIOR COLLEGE GANGRAPE: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
जाने आपके शहर का हाल
ग्वालियर: अधिकतम 35.7°C, न्यूनतम 18.1°C
भोपाल: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 17.8°C
इंदौर: अधिकतम 36.2°C, न्यूनतम 19.0°C
रतलाम: अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 18.5°C
सागर: अधिकतम 34.8°C, न्यूनतम 17.5°C