Chambalkichugli.com

Pakistan Border तक पहुंची ग्वालियर की महिला, सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोखा..

Pakistan Border

Gwalior News: ग्वालियर। सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे को लेकर पाकिस्तान बॉर्डर (Pakistan Border )तक पहुंच गई। तीन महीने से लापता इस महिला को ग्वालियर पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से सीमा के पास एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? 

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 24 जुलाई 2025 को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। बाद में पता चला कि महिला स्कूल में बच्चे का बैग रखकर उसे साथ ले गई। बता दें लगभग ₹40,000 नकद भी लेकर घर से चली गई थी।

परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी रही।

पंजाब पुलिस की मदद से मिली सफलता

कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को सूचना मिली कि महिला पाकिस्तान बॉर्डर (Pakistan Border ) के नजदीक पंजाब के एक गांव में है। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब पहुंची।पंजाब पुलिस की मदद से महिला और उसके बेटे को बरामद कर लिया गया। महिला को ग्वालियर लाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

महिला ने क्या कहा

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर बने एक दोस्त के बहकावे में आकर घर से चली गई थी। दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में वह नहीं आया। इस दौरान महिला अमृतसर और बटाला के कई गुरुद्वारों में शरण लेकर समय बिताती रही।

READ MORE : राजधानी भोपाल में भयावह वारदात, बोर में मिले मांस के टुकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News