GWLIOR FRAUD CASE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के महाराज बाड़ा क्षेत्र में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर करीब 4.5 लाख रुपये के सोने के गहने ठग लिए। बता दें कि यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत सेशेल्स साझेदारी को नई ऊँचाई 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा
पोटली में गहने लेकर फरार
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सरोज जैन (65), रविवार को अपने बेटे के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने आई थीं। चेकअप के बाद बेटा उन्हें महाराज बाड़ा पर छोड़कर चला गया। इसके बाद वह गांधी गोलंबर की ओर पैदल जा रही थीं।

इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। महिलाओं ने रूमाल में लिपटी नोटों की गड्डी दिखाकर गिनने में मदद मांगी और फिर बुजुर्ग से भरोसे के नाम पर अपने गहने पोटली में रखने को कहा। महिला ने तीन सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन पोटली में रख दी।
भारत सेशेल्स साझेदारी को नई ऊँचाई 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा
CCTV में कैद हुई वारदात
कुछ देर बाद जब उन्होंने रूमाल खोला तो उसमें ऊपर 500 रुपये का नोट और नीचे कागज की कतरनें मिलीं, जबकि गहने गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।