Chambalkichugli.com

HANUMAN JAYANTI 2026 : हुनमान जयंती पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तातां; रोकड़िया मंदिर पर 5100 लड्डुओं का भोग, ग्वालियर में जगह-जगह भंडारे!

HANUMAN JAYANTI

HIGHLIGHTS:

  • सुबह 4 बजे से मंदिरों में पूजा शुरू
  • रोकड़िया मंदिर में 5100 लड्डुओं का भोग
  • शहरभर में भंडारे और विशेष आयोजन
  • प्राचीन मंदिरों में लंबी कतारें
  • धुआं वाले हनुमान मंदिर पर मेला
ROKADIYA HANUMAN MANDIR
ROKADIYA HANUMAN MANDIR

HANUMAN JAYANTI 2026 : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही अभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भगवान को चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया और इसके बाद दर्शन के लिए पट खोले गए, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

JIWAJI PAPER LEAK : जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक, 20 हजार छात्रों की मेहनत पर बना संकट!

रोकड़िया सरकार पर 5100 लड्डुओं का भोग

छतरी मैदान स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। यहां भगवान को 5100 लड्डुओं का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया और छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया

हनुमान जन्मोत्सव विशेष : अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता, संकट मोचन हनुमान

प्राचीन मंदिरों में लंबी कतारें

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित करीब 300 साल पुराने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जहां श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

 

ROKADIYA HANUMAN MANDIR
ROKADIYA HANUMAN MANDIR

धुआं वाले हनुमान मंदिर पर मेला

शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव स्थित धुआं वाले हनुमान मंदिर पर भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। वहीं ग्वालियर-झांसी मार्ग पर जौरासी घाटी के हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नज़र आए।

महिलाओं के लिए त्वचा की बड़ी समस्या: झाइयां और उनके आसान समाधान

बहोड़ापुर धाम में अखंड रामायण

बहोड़ापुर धाम मंदिर में बुधवार से अखंड रामायण का पाठ जारी है, जिसका समापन गुरुवार शाम को होगा। साथ ही यहां भगवान को सोने के वर्क वाला चोला भी चढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *