HIGHLIGHTS:
- वंदे मातरम विवाद पर बीजेपी का कड़ा रुख
- ‘धर्म से ऊपर राष्ट्र’ बयान चर्चा में
- कांग्रेस पार्षद पर शहीदों के अपमान का आरोप
- स्थानीय राजनीतिक विवाद पर चुप्पी
- भिंड में सभी सीट जीतने का दावा

HEMANT KHANDELWAL STATEMENT : ग्वालियर। भिंड दौरे पर पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करना न सिर्फ राष्ट्र का बल्कि उन शहीदों का भी अपमान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।
ईरान युद्ध थमने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी…. 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे Bitcoin के रेट
देश पहले, धर्म बाद में’ का संदेश
प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्र हर धर्म से ऊपर है। उन्होंने फौज़िया शेख के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि देशभक्ति हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए और वंदे मातरम जैसे गीत का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
हिट फिल्म धुरंधर 2 विवाद में क्यों फंसी जानिए गाने से जुड़ा पूरा मामला
150 साल पुराना गीत, फिर भी विवाद जारी
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को करीब 150 साल हो चुके हैं और भारत सरकार इसके सम्मान में देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे में इस तरह का विरोध देश की भावनाओं को आहत करता है और यह शहीदों के बलिदान का अपमान है।
स्थानीय विवादों पर साधी चुप्पी
जब भिंड जिले में विधायकों और अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को लेकर सवाल पूछा गया, तो हेमंत खंडेलवाल ने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि कई बार व्यक्तिगत स्तर पर ऐसी बातें हो जाती हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी उनके साथ मौजूद रहे।
MP: टीईटी आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में उबाल, नौकरी पर संकट का डर, सड़कों पर उतरे शिक्षक
संगठन मजबूत, जीत का दावा
दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि भिंड में बीजेपी मजबूत स्थिति में है और आने वाले चुनावों में पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।