HIGHLIGHTS:
-
शिवपुरी में व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया।
-
जंगल में मारपीट कर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल किया।
-
पीड़ित से 1,05,640 रुपए फोन-पे से ठगे।
-
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
-
संगठित गैंग के अन्य सदस्य फरार, पूछताछ जारी।

HONEYTRAP CASE: शिवपुरी। दोस्ती का झांसा देकर मारपीट और ब्लैकमेलिंग करने वाली गैंग को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियादी आदित्य जैन (26) के अनुसार, गैंग की युवती ने खुद को “अंजली” बताया और लगातार बातचीत कर उसे विश्वास में लिया। और बड़ी ही चालाकी से उससे पैसे ठग लिए।
SCHOOL ROOF COLLAPSED: स्कूल परिसर में अचानक गिरी छत, लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग
अकेले मिलने बुलाया, जंगल में धमकाया
31 जनवरी 2026 को आदित्य अपनी कार से बड़ोदी टंकी पहुंचे। युवती ने उसे अकेले में मिलने के लिए बड़ागांव रोड की ओर ले जाया। वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने मारपीट की और जंगल में ले जाकर वीडियो बनाया।
संभल के पूर्व सीओ अनुज चौधरी को उच्च न्यायालय से राहत, FIR के आदेश पर रोक
पैसे की मांग और डर का फायदा
आरोपियों ने धमकी दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा और झूठे मामले दर्ज करवा दिए जाएंगे। डर के कारण आदित्य ने फोन-पे के माध्यम से 1,05,640 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद गैंग मौके से फरार हो गया।

साइबर सेल और पुलिस कार्रवाई
साइबर सेल की मदद से संदिग्ध नंबरों का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि नंबर आकाश ओझा के नाम पर था। पुलिस ने आकाश के भाई राजा ओझा, उसकी पत्नी कल्पना रजक, और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 25 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।
पुलिस का कहना
पुलिस के अनुसार यह एक संगठित गैंग था और सरगना चंद्रपाल धाकड़ था। आशंका है कि इससे पहले भी कई लोगों को निशाना बनाया गया। पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।