Honor 600e में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 रेटिंग भी दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali G610 MC2 GPU मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। डिवाइस में 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स को स्टोरेज की कमी महसूस नहीं होगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी की बात करें तो Honor 600e में 6520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Desert Gold, Velvet Gray और Vital Green कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत PEN 1,999 यानी करीब 56 हजार रुपये रखी गई है। फिलहाल यह स्मार्टफोन पेरू में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।