Chambalkichugli.com

HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी

HEART ATTACK

HREAT ATTACK INCREASES : ग्वालियर। शहर में बीते एक दिनो से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा

युवा सबसे ज्यादा प्रभावित

इस बार सबसे चिंताजनक बात यह है कि 30 से 50 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में मल्टीपल ब्लॉकेज तेजी से सामने आ रहे हैं।

HEART ATTACK CASES
HEART ATTACK CASES

अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती के हालात

जयारोग्य अस्पताल (JAH) में पिछले 15 दिनों में 308 हार्ट मरीज भर्ती किए गए, जिनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रेन अटैक के 123 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 15 की मौत हो गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती की स्थिति बन गई है।

MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड

धूम्रपान और शराब का सेवन जानलेवा

हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन इसकी प्रमुख वजह है। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार दांत, छाती और पेट में दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि सर्दी में खून गाढ़ा होने से क्लॉट बनते हैं, जिससे ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *