Chambalkichugli.com

Husband Murder Conspiracy : इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल; प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या

WIFE KILLED HUSBAND

HIGHLIGHTS:

  • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची
  • हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश की गई
  • ननद ने रिश्तों के विवाद का खुलासा किया
  • सुपारी देकर हत्या कराई गई
  • पुलिस पूछताछ में सामने आया पूरा सच

Husband Murder Conspiracy : धार। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। बता दें कि सरदारपुर तहसील के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 29 वर्षीय देव कृष्ण पुरोहित की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई।

योजना में कटौती का असर, बैतूल में पात्र जोड़े वंचित, प्रशासन के सामने बढ़ी चुनौती

ननद ने खोला रिश्तों का काला सच

मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका अक्सर उसके भाई से कहती थी कि वह उसे खुश नहीं रख पाता। वह तलाक चाहती थी और किसी अन्य व्यक्ति के साथ जीवन बिताना चाहती थी। परिवार के अनुसार, प्रियंका का व्यवहार लंबे समय से संदिग्ध था और वह अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी तथा अधिक समय मायके में बिताती थी।

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप, ग्वालियर में आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, प्रियंका अपने प्रेमी कमलेश के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति उसके रास्ते में बाधा बन रहा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और एक युवक को सुपारी देकर देव कृष्ण की हत्या करवाई। घटना को लूट का रूप देने के लिए प्रियंका ने खुद को बांधकर शोर मचाया और जेवर-नकदी चोरी होने की झूठी कहानी बनाई।

ईरान युद्ध में सऊदी अरब को मिला दोहरा जख्म, तेल सप्लाई के दूसरे रास्ते पर भी हमला

जांच में सामने आई पूरी सच्चाई

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा सच सामने आया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी कम उम्र में हुई थी और बाद में उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *