HIGHLIGHTS:
- न्यू कलेक्ट्रेट के पास पुलिस की कार्रवाई
- 105 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार
- बिना लाइसेंस डीजल की खरीद-फरोख्त
- मोटरसाइकिल और अन्य सामान जब्त
- आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज

MP POILCE: ग्वालियर। दतिया में अवैध रूप से डीजल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बता दें कि बड़ौनी थाना पुलिस ने न्यू कलेक्ट्रेट के पास से एक युवक को 105 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रिछारी निवासी रंजीत यादव ट्रकों से सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर उसे ब्लैक में बेचता है।
मोटरसाइकिल से कर रहा था परिवहन
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। न्यू कलेक्ट्रेट के पास एक युवक मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की केन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने राहगीरों की मौजूदगी में उसे रोका और जांच की। केनों में डीजल भरा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पिता हेतम यादव (26) निवासी रिछारी बताया।
105 लीटर डीजल और बाइक जब्त
आरोपी डीजल के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तीन प्लास्टिक की केनों में भरे कुल 105 लीटर डीजल, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 32 एमएफ 6345) और एक लोहे की कमानी जब्त की। प्रत्येक केन से सैंपल लेकर उन्हें सीलबंद किया गया।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।