India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में एक हैरान करने वाला नज़ारा देखने को मिला। स्टेडियम लगभग खाली था। 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में पहले दिन सिर्फ 673 लोग ही मैच देखने पहुंचे। यह भारत में टेस्ट मैच के पहले दिन की अब तक की सबसे कम दर्शक संख्या बताई जा रही है।
टेस्ट क्रिकेट में कम होती दिलचस्पी
इस टेस्ट मैच (IND vs WI) में न तो विराट कोहली हैं और न ही रोहित शर्मा, जिससे कई फैन्स ने शायद रुचि नहीं दिखाई। साथ ही पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में भी कमी आई है।
क्या करवा चौथ है वजह?
दिल्ली में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। संयोग से उसी दिन से यह टेस्ट मैच भी शुरू हुआ। माना जा रहा है कि करवा चौथ के कारण भी कई क्रिकेट प्रेमी घरों में ही रहे। त्योहार के कारण शहर की व्यस्तता और पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से दर्शकों की संख्या पर असर पड़ा।
भारत में पहली बार किसी टेस्ट मैच (IND vs WI) के पहले दिन इतनी कम संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे हों, ऐसा शायद ही कभी देखा गया हो। यह एक नेगेटिव रिकॉर्ड है जो क्रिकेट बोर्ड और आयोजकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
READ MORE: तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल है गैरकानूनी? स्विमिंग ड्रेस विवाद ने खोले झंडे से जुड़े नियम…