Chambalkichugli.com

ITI Narmadapuram: आईटीआई नर्मदापुरम में छात्र संघर्ष की जीत: प्रभारी प्राचार्य टेकाम हटाए गए, जानिक मरकाम को प्रभार

 ITI Narmadapuram: नर्मदापुरम नर्मदापुरम के आईटीआई में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार टेकाम को पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर व्यवसाय ट्रैक्टर मैकेनिक प्रशिक्षण अधिकारी जानिक मरकाम को प्रभार सौंपा गया। इस कदम को छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है।
घटना का सिलसिला 12 फरवरी से शुरू हुआ था, जब ABVP नर्मदापुरम इकाई ने आईटीआई में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। छात्रों ने अनोखे अंदाज में प्राचार्य की कुर्सी पर ‘लापता’ का पोस्टर लगाकर विरोध जताया और प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग की। इसके साथ ही परिषद ने संयुक्त संचालक, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मध्यप्रदेश को ज्ञापन सौंपकर संस्थान की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
छात्र नेताओं ने बताया कि प्राचार्य संजय टेकाम के हटाए जाने के बाद अब संस्थान में साफ-सफाई, पीने के पानी, CCTV कैमरों की व्यवस्था और कक्षाओं के नियमित संचालन पर ध्यान दिया जाएगा। ABVP जिला संयोजक मृदुल साहू ने इसे छात्र हित की बड़ी जीत बताया।विद्यार्थियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अब जल्द ही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस फैसले ने आईटीआई के माहौल में नई उम्मीद और छात्रों में उत्साह पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *