HIGHLIGHTS:
- जयारोग्य अस्पताल में 140 एसी खराब
- केआरएच में 64 कूलरों में केवल 18 चालू
- न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में केवल 2 एसी सही
- मरीज घर से पंखा लाने को मजबूर
- एसी और कूलर की सर्विसिंग का काम शुरू

JA Hospital AC Crisis : ग्वालियर। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच जयारोग्य अस्पताल में मरीज और स्टाफ दोनों ही बेहाल हैं। अस्पताल के वार्डों में एसी और कूलर या तो बंद हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे। अब हाल ये है कि मरीजों को राहत पाने के लिए घर से पंखा लाना पड़ रहा है। बता दें कि केआरएच, न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी ठंडी हवा नहीं मिल पा रही।
IPL 2026: पारी की शुरुआत रणनीति का हिस्सा – LSG-DC मैच के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान
केआरएच और पीआईसीयू में हालत गंभीर
कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में पीडियाट्रिक आईसीयू में एसी पर ‘खराब’ का पर्चा लगा हुआ है। सूचना की माने तो कुल 64 कूलरों में से केवल 18 चालू हैं, जबकि 47 कूलर और 16 पंखे खराब पड़े हैं। सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सुधार के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं हुआ।
हनुमान जन्मोत्सव: आज की पूजा में इन गलतियों से रहें दूर, जीवन में बढ़ेगी सकारात्मकता
न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग
अस्पताल का सबसे संवेदनशील विभाग भी पूरी तरह से गर्मी में जूझ रहा है। यहां 14 कूलर खराब हैं और 20 एसी में से 5 कंडम घोषित हो चुके हैं, जबकि 13 को सर्विस की जरूरत है। केवल 2 एसी सही काम कर रहे हैं। कई मरीजों को अपने घर से पंखा लाना पड़ रहा है।
“मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा” -संजीव गोयनका का बड़ा बयान
सुधार के प्रयास
पीआरओ डॉ. मनीष चतुर्वेदी के अनुसार, पंखे और कूलर की सफाई-सर्विसिंग शुरू कर दी गई है। मार्च के तीसरे सप्ताह में एसी का टेंडर निकाला गया है और 15 अप्रैल को इसे खोला जाएगा।