Chambalkichugli.com

JIWAJI PAPER LEAK : जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक, 20 हजार छात्रों की मेहनत पर बना संकट!

JIWAJI UNIVERSITY

HIGHLIGHTS:

  • फिजिक्स का पेपर 3 दिन पहले खुला
  • गुना के आरोन कॉलेज में हुई गड़बड़ी
  • पेपर बांटने के बाद वापस लिया गया
  • यूनिवर्सिटी ने तुरंत परीक्षा रद्द की
  • 20 हजार छात्र प्रभावित
PAPER LEAK
PAPER LEAK

JIWAJI PAPER LEAK : गुना। जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी बी.एससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 4 अप्रैल को होने वाला भौतिकी का पेपर तय तारीख से तीन दिन पहले ही लिक हो गया, मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने तुरंत परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

2 अप्रैल का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है हनुमान जयंती पर ग्रहों की चाल

गुना के कॉलेज में हुई बड़ी चूक

जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के आरोन शासकीय महाविद्यालय में 1 अप्रैल को गलती से भौतिकी का पेपर छात्रों में बांट दिया गया, जबकि यह परीक्षा 4 अप्रैल को होनी थी, पेपर बांटने के बाद जब गलती का एहसास हुआ तो उसे वापस ले लिया गया, लेकिन तब तक यह गंभीर गड़बड़ी बन चुकी थी।

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक रोशन सेठ: नेहरू का किरदार और वेब सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन

कॉलेज ने दी सूचना, विश्वविद्यालय हरकत में

आरोन महाविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया, इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा

अब मई में होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब बी.एससी तृतीय वर्ष भौतिकी की परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी, हालांकि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन इस बदलाव से छात्रों की तैयारी प्रभावित हुई है।

परफेक्ट ट्रैवल प्लानिंग: दोस्तों के साथ घूमने के लिए आसान और मजेदार टिप्स

20 हजार छात्र प्रभावित

इस गड़बड़ी का असर करीब 20 हजार छात्रों पर पड़ा है, अचानक परीक्षा रद्द होने से छात्र असमंजस और तनाव में हैं, वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *