महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौर ( Kranti Gaur) को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने एक बड़ा ऐलान करते हुए क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौर की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया।
क्रांति गौर ( Kranti Gaur) ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनके प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपके पिता के मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। मौजूदा नियमों के तहत नौकरी बहाली पर विचार किया जाएगा।”
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
2012 में हुए थे सस्पेंड
क्रांति के पिता को वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई एक घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल पद से निलंबित कर दिया गया था। तब से परिवार आर्थिक संकट में था। क्रांति ( Kranti Gaur) के भाई बस कंडक्टर के रूप में नौकरी कर परिवार का गुजारा करते रहे, जबकि क्रांति ने तमाम मुश्किलों के बावजूद क्रिकेट में अपना करियर बनाया।
क्रांति की मां नीलम सिंह गौर ने कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन रोशनी सिंह गौर ने बताया कि क्रांति का लोग मजाक उड़ाते थे क्योंकि वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। एक लोकल टूर्नामेंट में जब उसे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तब से उसकी किस्मत ने करवट ली।
Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger
कोच ने बताई सफलता की कहानी
क्रांति ( Kranti Gaur) के कोच राजीव बिरथारे, जो अब छतरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं, ने कहा कि “क्रांति ने हमेशा फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया। उसने मीठा खाना छोड़ दिया, चोटों के बावजूद मैदान पर डटी रही और हर बार और मजबूत होकर लौटी।”
CM ने की नई घोषणाएं
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान क्रांति( Kranti Gaur) को राज्यस्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, क्रांति के होम डिस्ट्रिक्ट में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की गई।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान