HIGHLIGHTS :
- कूनो से निकला चीता KGP-1 ग्वालियर के आरोन पहुँचा।
- चीते की लोकेशन रेडियो कॉलर से ट्रैक की जा रही है।
- ग्वालियर और कूनो टीम की 8 सदस्यीय निगरानी टीम तैनात।
- कूनो में 8 दिन बिताने के बाद शिवपुरी और घाटीगांव की ओर बढ़ा।
- वन विभाग ने जंगल और आस-पास के लोगों को सतर्क किया।
KUNO NATIONAL PARK : ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KGP-1 अब ग्वालियर जिले के घाटीगांव और आरोन के जंगलों में पहुँच गया है। बता दें कि वन विभाग और कूनो टीम इसपर लगातार नजर रख रही है। रेडियो कॉलर की मदद से चीते की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
‘CBI अफसर’ बनकर 2.52 करोड़ की ठगी, साइबर गैंग के 3 और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
कूनो में आठ दिन बिताने के बाद ग्वालियर पहुँचा
KGP-1 1 मार्च के आसपास ग्वालियर की सीमा से बाहर निकल कर 5 मार्च को कूनो नेशनल पार्क में पहुँचा था। कूनो में आठ दिन बिताने के बाद 13 मार्च को बाहर निकल कर शिवपुरी होते हुए ग्वालियर के आरोन क्षेत्र में आ गया।
रेडियो कॉलर से हो रही लगातार निगरानी
चीते के गले में लगे रेडियो कॉलर की मदद से कूनो टीम हर मूवमेंट पर नजर रख रही है। टीम के पास विशेष एंटीना है जो चीते की गतिविधियों को रियल टाइम ट्रैक करता है।
MP Board Result: 15 अप्रैल से पहले आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 16 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
आठ सदस्यों की टीम तैनात
ग्वालियर और कूनो के वन विभाग के चार-चार कर्मचारी मिलाकर आठ सदस्यीय टीम चीते की निगरानी कर रही है। इसके अलावा जंगल के आस-पास के लोगों को सतर्क किया गया है।
वन विभाग की तैयारी और सुरक्षा
वन विभाग ने कहा कि टीम चीते की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील की गई है कि जंगल में किसी भी तरह की गतिविधि से बचें और वन्य जीवों के पास न जाएँ।