MAUGABJ RAPE CASE: मध्यप्रदेश। मऊगंज में 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी।
रास्ते में हमला
दो बाइक पर सवार चार युवक रास्ते में मिले और दोनों छात्राओं को जंगल ले गए। आरोप है कि एक छात्रा को रस्ते में ही छोड़ दिया गया, जबकि दूसरी के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया।
GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर में युवक पर फायरिंग, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दी थी हत्या की चेतावनी
परिजनों की खोज
परिजन छात्रा के देर तक घर न लौटने पर खोजबीन में जुट गए। कुछ देर बाद गांव के पास जंगल में वह बेसुध अवस्था में मिली जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। साथ ही परिवार ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कार्रवाई
एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर में युवक पर फायरिंग, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दी थी हत्या की चेतावनी
आगे की जांच
एसपी ने बताया कि छात्रा अब होश में है, लेकिन स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।