Chambalkichugli.com

MBBS Degree Scam : व्यापमं कांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त छात्रों को मिली एमबीबीएस डिग्री

MBBS Degree Scam

HIGHLIGHTS”

  • बर्खास्त छात्रों को एमबीबीएस डिग्री देने का आरोप
  • कॉलेज कर्मचारी पर 16 लाख रुपए लेने के आरोप
  • ऑडियो क्लिप से खुला बड़ा विवाद
  • व्यापमं कांड से जुड़ा पुराना मामला
  • सीबीआई कोर्ट में मामला पहले से लंबित
Gwalior Medical College
Gwalior Medical College

MBBS Degree Scam : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि आरोप है कि छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह ने व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्रों को बिना बहाली, बिना उपस्थिति और बिना परीक्षा के ही एमबीबीएस डिग्रियां जारी कर दीं।

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, तापमान 6 डिग्री तक चढ़ने का अनुमान

ऑडियो से खुलासा, 16 लाख रुपए के आरोप

मामले में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें प्रशांत चतुर्वेदी एक बर्खास्त छात्र से बातचीत करते हुए सफाई देते नजर आ रहे हैं। इसी बातचीत में 16-16 लाख रुपए लेकर डिग्री देने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

होर्मुज से जहाजों पर 20 लाख डॉलर टोल की खबर पर मचा हड़कंप, भारत पर टैक्स को लेकर सरकार ने दिया जवाब

पूर्व छात्र की शिकायत से मचा हड़कंप

पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने इस पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन तक की है। उनका आरोप है कि जीवाजी विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया है।
स्कूल में तीन बार फेल हुए थे अक्षय कुमार, दोस्त ने खोले बचपन के राज

व्यापमं कांड से जुड़ा पुराना मामला

यह पूरा मामला 2006 से 2010 के बीच हुए व्यापमं प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जांच के बाद 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, लेकिन अब उन्हीं में से कुछ को डिग्री दिए जाने का दावा सामने आया है।

NOTICE
NOTICE

जांच और सवालों के घेरे में व्यवस्था

मामले की जांच के लिए 2017 में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी हुई थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि बिना परीक्षा और उपस्थिति के डिग्री कैसे जारी हुई, और क्या उस समय की लोकेशन और सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच की गई थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *